हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुनसान सड़क पर...

    सुनसान सड़क पर कैराना पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

    Kairana News
    Kairana News: सुनसान सड़क पर कैराना पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana Police: बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीओ व कोतवाल ने पुलिस बल के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया। अफसरों ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की है। विगत गुरुवार को बांदा जिला कारागार में बंद पूर्वांचल के बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई, जिसके चलते प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। Kairana News

    अलर्ट जारी होते ही कैराना पुलिस भी चौकन्नी हो गई। सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस बल के साथ में कस्बे के मुख्य मार्ग समेत कई स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही, नगर की फिजा खराब करने वालों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बीएसएफ ने अमृतसर में ड्रोन, हेरोइन किया बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here