हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home अन्य खबरें विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनाव को लेकर कैथल जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती

    Kaithal News
    Kaithal News: विधानसभा चुनाव को लेकर कैथल जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती

    चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई अधिकारियों की नियुक्तियां : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती | Kaithal News

    • विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने की प्रेसवार्ता | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। योग्य पात्र आगामी 2 सितंबर तक अपनी वोट बनवा सकते हैं। जिला में 7 हजार 605 दिव्यांग जन मतदाता तथा 85 वर्ष से अधिक की आयु के 10 हजार 803 बुजुर्ग हैं जो अपनी ईच्छा अनुसार अपने घर से या मतदान केंद्र पर वोट डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें पूर्व में ही चुनाव कार्यालय को सूचित करना होगा। Kaithal News

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती लघु सचिवालय में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुरविंद्र सिंह, एसडीएम अजय कुमार मौजूद रहे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से गुरूवार 5 सितंबर को चुनाव से संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 12 सितंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। शुक्रवार 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल व छंटनी की जाएगी। जबकि सोमवार 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे। इसके उपरांत मंगलवार 1 अक्टूबर को मतदान होंगे तथा शुक्रवार 4 अक्टूबर को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें की गई गठित | Kaithal News

    डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक टीम सहायक खर्च पर्यवेक्षक, एक-एक टीम लेखा संबंधित, 4-4 टीमें वीडियो सर्विलांस, एक-एक टीम वीडियो व्यूविंग, 3-3 टीम फ्लाईंग स्कवायड बनाई गई है। इसी प्रकार गुहला के लिए 8 स्टैटिक सर्विलांस की हैं और कैथल, कलायत, पूंडरी विधानसभा के लिए 6-6 टीमें स्टैटिक सर्विलांस गठित की गई हैं।

    जिला की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए होंगे अलग-अलग मतगणना केंद्र

    डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र स्थापित होंगे। गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के कॉमन रूम में मतगणना केंद्र स्थापित किया जाएगा। कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए आरकेएसडी कॉलेज के हॉल तथा कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में मतगणना केंद्र बनाया जाएगा।

    जिला की चारों विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं 807 पोलिंग बुथ | Kaithal News

    • गुहला विधानसभा बुथ
    • शहरी क्षेत्र 42
    • ग्रामीण क्षेत्र 157

        कुल 199

    कलायत विधानसभा बुथ

    • शहरी क्षेत्र 27
    • ग्रामीण क्षेत्र 182

        कुल 209

    कैथल विधानसभा बुथ

    • शहरी क्षेत्र 106
    • ग्रामीण क्षेत्र 109

         कुल 215

    पूंडरी विधानसभा बुथ | Kaithal News

    • शहरी क्षेत्र 13
    • ग्रामीण क्षेत्र 171

        कुल 184

    अब तक जिला में हैं कुल 8 लाख 20 हजार 560 मतदाता

    • गुहला विधानसभा क्षेत्र
    • पुरूष 100956
    • महिला 92102
    • थर्ड जैंडर 07

       कुल 193065

    कलायत विधानसभा क्षेत्र

    • पुरूष 114113
    • महिला 101040
    • थर्ड जैंडर 02

       कुल 215155

    कैथल विधानसभा क्षेत्र

    • पुरूष 115566
    • महिला 104892
    • थर्ड जैंडर 01

       कुल 220459

    पूंडरी विधानसभा क्षेत्र | Kaithal News

    • पुरूष 101167
    • महिला 90712
    • थर्ड जैंडर 02

       कुल 191881

    यह भी पढ़ें:– 18 मामलों में वांछित अपराधी सागर बिजनौर से गिरफ्तार

    फोटो:

    20 ktl 1, 2 डीसी डॉ. विवेक भारती विधानसभा चुनावो सबंधी प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here