हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home कैथल कैथल के किसान...

    कैथल के किसान से हुई 19 लाख की साइबन ठगी

    Jakhal News
    Jakhal News: साइबर ठगों ने बेटे को मर्डर केस में फंसाने का डर दिखाकर जाखल निवासी से 1.40 लाख रुपए ठगे

    व्हाट्सएप कॉल करके फंसाया किसान

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। जिले में साइबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति से 19 लाख रुपए ऐंठने (Cyber ​​Crime) का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने खुद को आॅस्ट्रेलिया का चचेरे भाई बनकर उसे ठग लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया जागरूक

    गांव मटौर निवासी बलबीर सिंह ने कैथल साइबर थाना में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह पेशे से किसान है और खेतीबाड़ी करके अपना गुजारा करता है। कुरुक्षेत्र के बाखली निवासी जरनैल सिंह जोकि उसके ताऊ का लड़का है,15 साल से आस्ट्रेलिया में रहता है। उसने बताया कि 23 मार्च को उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने जरनैल बन कहा कि वह उसके खाते में 7 लाख 95 हजार रुपए भेज रहा है। वह खाता नंबर उसे व्हाट्सएप कर दे। उसने खाता नंबर व्हाट्सएप कर दिया। इसके बाद उसने सात लाख रुपए जमा करने की एक फर्जी रसीद उसे व्हाट्सएप पर भेज दी। जिसपर मनी ट्रांसफर की मोहर लगी थी।

    उसने कहा कि यह रुपए आपके खाते में 24 घंटे में आ जाएंगे। बाद में 2 लाख 80 हजार रुपए खाते में यूपीआई से भेज दिए। फिर उसके मोबाइल पर कॉल आई और कहा कि वह दिल्ली से एजेंट बोल रहा है। (Cyber ​​Crime) उसकी जरनैल सिंह से बात हो गई है। वह उसके खाते में साढ़े 4 लाख रुपए डाल दे। बलबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने आरटीजीएस से रुपए भेज दिए। एजेंट का फोन आया खाते में अभी तक रुपए नहीं आये। फिर फोन आया और बोला एक प्रॉब्लम हो गई है। उसके एजेंट ने दो लड़कों को आॅस्ट्रेलिया भेजना है। वह दिल्ली एयरपोर्ट खड़े हैं। उनकी तत्काल टिकट करवानी है। 5 लाख 70 हजार भेज दो। यह रुपए उसने भेज दिए।

    24 मार्च को व्हाट्सएप पर फोन आया। बोला 29 लाख 55 रुपए आस्ट्रेलिया से आए हैं। (Cyber ​​Crime) यह रुपए एक्टीवेशन पर डाले हैं। आ जाएंगे, लेकिन रुपए नहीं आए। उसने फिर कहा कि पार्टी में झगड़ा हो गया और फिर से 4 लाख रुपए ऐंठ लिए। पिता से बात की तो उनका कहना था कि जरनैल ने रुपए नहीं मंगवाए। आपके साथ किसी ने धोखाधड़ी की है। इस प्रकार उसके साथ 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here