हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल सफाईकर्मियों ...

    सफाईकर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी लिया धरने में हिस्सा

    Kaithal News
    Kaithal News: धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी और साथ में बैठे विधायक आदित्य सुरजेवाला

    विधानसभा सत्र में सफ़ाई कर्मियों की आवाज उठाने का दिया आश्वासन

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक कमेटी कैथल के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कैथल नगर परिषद कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया, जहां कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें दोहराईं। इस प्रदर्शन में कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला शामिल हुए और कर्मचारियों का समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र में सफाईकर्मियों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाएगा और उनकी मांगों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

    नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें वेतन विसंगतियों का समाधान, पिछले 10 वर्षों से ईमानदारी से कार्य कर रहे 160 कच्चे सफाई कर्मचारियों का नया टेंडर तुरंत जारी किया जाए। जब तक नया टेंडर जारी नहीं होता, तब तक कम से कम 2 महीने की एप्रूवल दी जाए ताकि उनकी नौकरी बनी रहे और अन्य लंबित मुद्दों से जुड़ी हैं।

    इस अवसर पर प्रधान महेंद्र बिड़लान, उपप्रधान विक्की टांक, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार मचल, कैशियर जगदीश कुमार, उपप्रधान सुखा नौच, पंकज गिल, अमित जलंधरी, मुख्य संगठनकर्त्ता रामशरण कल्याण, पार्षद अनिल खुरानिया, पार्षद शमशेर फौजी, पार्षद सुशीला शर्मा, पार्षद विनोद सोनी, पार्षद प्रतिनिधि अनीश गुप्ता, पार्षद विकास सौदा, पार्षद बलजीत इंदल, पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा सहित अन्य साथी मौजूद रहे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: महिला को बचाने में थार पलटी, दूसरी लेन में जाकर कार पर गिरी