हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कालीचरण गिरफ्...

    कालीचरण गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

    मध्यप्रदेश की आपत्ति को भूपेश ने किया खारिज

    रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण की वीरवार को हुई गिरफ्तारी के तरीके पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा जताई आपत्ति को खारिज कर दिया है। इस बीच पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ दर्ज मामले में राजद्रोह की धाराएं जांच के बाद बढ़ा दी है। बघेल ने मिश्रा के द्वारा गिरफ्तारी में इंटर स्टेट प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी में सभी नियम प्रक्रियाओं को पालन किया है। उन्होंने मिश्रा से सवाल किया कि ‘‘उन्हें कालीचरण की गिरफ्तारी से दुख हैं या फिर खुशी..।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी की सूचना खजुराहों पुलिस को दे दी गई थी।

    इस बीच रायपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि गत 26 दिसम्बर को रावनभाटा के धर्म संसद में दिए विवादित व्याख्यान पर थाना टिकरापारा में कालीचरण के विरुद्ध धारा 294, 505(2) भादवि का अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यो के आधार पर धारा 153 अ (1)(अ), 153 इ (1)(अ), 295 अ ,505(1)(इ) , 124अ भादवि का भी समावेश किया गया है। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास एक व्यक्ति के घर से कालीचरण को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बयान के अनुसार हिरासत में लेने के बाद आरोपी के वकील को इसकी सूचना दी गई है। हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर के माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। रायपुर पुलिस द्वारा पूरी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए काली चरण को हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक पुलिस टीम के रायपुर पहुँचने की सम्भावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here