हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Sunday, January 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अवैध कालोनियो...

    अवैध कालोनियों के खिलाफ कल्याण ने अपनाया सख्त रुख

    Karnal News
    Karnal News: अवैध कालोनियों के खिलाफ कल्याण ने अपनाया सख्त रुख।

    प्रबुद्धजन कार्यक्रम में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा किसी भी सूरत में कोई गलत काम नहीं होने देना

    • वार्ड स्तर पर भी निगरानी कमेटी गठित करें: कल्याण
    • हरविंद्र कल्याण ने कहा सरकार के एक-एक पैसे का हो सदुपयोग

    घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: अवैध कालोनियों को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पूरी तरह से सख्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा चालीस-चालीस वर्षों से गारे में पड़े लोगों को हमने निकालने का कार्य किया।पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने कानून बदल कर उन कालोनियों को वैध करने का काम किया ताकि जनता को मूल भूत सुविधाएं मिल सके। लेकिन उसका ये मतलब कतई नहीं की अवैध कालोनी काटे जाने का हमने लाइसेंस दे दिया हो। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया इलाके में किसी भी तरह का कोई गलत काम नहीं होने देना है। Karnal News

    उन्होंने कहा सस्ते प्लाट का झांसा देकर लोगों को अवैध कालोनियों में फंसा दिया जाता है और कुछ लोग मुनाफा कमा कर निकल जाते है। जो कालोनी काटता है उस का फर्ज था प्लाट लेने वालों को तमाम सुविधाएं दे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा भविष्य में अवैध कालोनी ना पनपे उसके लिए चौकन्ने रहना है सावधान रहना है।स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अवैध कालोनियों को पूरी तरह से गलत करार देते हुए शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों से आह्वान किया झांसे में ना आए और गलत काम ना होने दे।

    सामूहिक कार्यों में बढ़ाए भागीदारी | Karnal News

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सामूहिक विकास कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाएं जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा इलाके में चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए वार्ड स्तर पर समितियों का गठन करें। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

    प्रबुद्ध जनों ने किया जोरदार अभिन्नदन

    घरौंडा अग्रवाल भवन में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण का सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों ने जोरदार अभिन्नदन किया और कहा कि घरौंडा की राजनीति में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने एकअलग अंदाज में जन भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिसके चलते आज घरौंडा विकास कार्यों में अग्रणी है।

    हम सब एक परिवार है: कल्याण

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि परिवार का मुखिया न केवल सदस्यों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है बल्कि उसे घर की कई तरह की चिंताएं भी रहती हैं। सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखना पड़़ता है। कुछ जरूरतें जल्दी पूरी हो जाती हैं और कुछ में समय लगता है। श्री कल्याण ने कहा कि वे भी घरौंडा क्षेत्र को अपना परिवार मानते है।जिसकी तरक्की व खुशहाली के लिए वे अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। Karnal News

    बच्चों का बौद्धिक विकास भी जरूरी

    कल्याण ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को और अधिक सुंदर व स्वच्छ बनाने तथा बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए प्रबुद्धजनों से सुझाव लेना है। श्री कल्याण ने कहा कि क्षेत्र का हर बच्चा तरक्की करे, आत्मनिर्भर बने, परिवार का सम्मान बढ़ाए और राष्ट्र हित में यथासंभव योगदान करे, इस भाव के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख जीवन का हिस्सा है। पद अथवा ताकत पाकर व्यक्ति को अंहकार नहीं करना चाहिए।

    तरक्की केवल भवनों से नहीं होती। बच्चों का बौद्धिक विकास जरूरी है। स्कूलों में अच्छे शिक्षक व अस्पतालों में डाक्टरों का होना आवश्यक है। सरकार इस दिशा में उचित कदम उठा रही है। कर्मचारियों की कमी हमेशा रही है लेकिन हमें उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए आगे बढऩा है। नैतिकता के आधार पर भी समाज की भलाई के लिए काम करना होगा।

    विकास कार्यों पर निगरानी जरूरी: कल्याण

    हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शहर और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए मंथन करना होगा। चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए हर वार्ड में कमेटियां गठित करनी होंगी। सरकार के एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। पिछले 11 सालों में घरौंडा हलके में भी विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानून में बदलाव किया। शहर की करीब 50 कालोनियां वैध घोषित की जा चुकी हैं। इनमेंं मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

    प्रबुद्धजनों ने कल्याण के समक्ष रखे सुझाव

    प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी वार्डो से सभी वर्गों से संकड़ों की तादाद में प्रबुद्धजनों शामिल हुए। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी हिस्सेदारी की। स्पीकर हरविंद्र कल्याण के समक्ष सभी ने शहर को और अधिक सुंदर बनाए जाने के सुझाव रखे। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी के सुझाव सुने और भरोसा दिलाया कि शहर के नागरिकों ने जो सुझाव उन्हें दिए है उन पर कार्य शुरू होगा और सौंदर्यकरण किया जाएगा। Karnal News

    ये रहे मौजूद

    पूर्व चेयरपर्सन सुभाष गुप्ता, रमेश गुप्ता, कृष्ण शर्मा, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता,एसडीएम राजेश सोनी, मंडल प्रधान रोहित भंडारी तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Weather Update: धुंध के आगोश में रहा उत्तर भारत, इस दिन से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार