हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कमलनाथ ने मुख...

    कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपा

    Kamal Nath resign

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में एक पखवाड़े से चल रही सियासी उठापटक का अंत शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज्यपाल लालजी टंडन को त्यागपत्र सौंपने के साथ ही हो गया। कमलनाथ लगभग सवा बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। सात पंक्तियों के त्यागपत्र में कमलनाथ ने लिखा है ‘मैंने अपने 40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में हमेशा से शुचिता की राजनीति की है और प्रजातांत्रिक मूल्यों को सदैव तरजीह दी है।

    • मध्यप्रदेश में पिछले दो हफ्ते में जो कुछ भी हुआ, वह प्रजातांत्रिक मूल्यों क अवमूल्यन का एक नया अध्याय है।
    • मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।
    • साथ ही नए बनने वाले मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं।
    • मध्यप्रदेश के विकास में उन्हें मेरा सहयोग सदैव रहेगा।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।