हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Aam Aadmi Par...

    Aam Aadmi Party: पूर्व डिप्टी मेयर की घर वापिसी, ‘आप’ में शामिल

    Jalandhar News
    Aam Aadmi Party: पूर्व डिप्टी मेयर की घर वापिसी, ‘आप’ में शामिल

    शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू के करीब हैं कमलजीत भाटिया | Jalandhar News

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की घर वापसी हुई है। भाटिया भाजपा को छोड़ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जालंधर उपचुनाव से ठीक पहले उन्होंने आप ज्वाइन कर भाजपा को झटका दिया है। कमलजीत भाटिया सोमवार को जालंधर के दीप नगर स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे, वहां उन्होंने दोबारा आप ज्वाइन की। इस दौरान उनके साथ जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा सहित भाटिया साथी भी मौजूद रहे। Jalandhar News

    पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर का आप में जाना जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। क्योंकि भाटिया शीतल अंगुराल और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के काफी करीबी रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाटिया ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए प्रचार किया था। हालांकि रिंकू हार गए थे, लेकिन उन्हें जालंधर पश्चिमी क्षेत्र से अच्छे वोट मिले थे। क्योंकि पश्चिम हलके में एक बड़ा वोट बैंक भाटिया के साथ था। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– अब पीड़ित घर से दर्ज करवा सकेंगे शिकायत व एफआईआर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here