हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कण्डेला ग्राम...

    कण्डेला ग्राम प्रधानपति सोनू चौहान का आकस्मिक निधन, शोक

    Kairana News
    Kairana News: कण्डेला ग्राम प्रधानपति सोनू चौहान का आकस्मिक निधन, शोक

    परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, सात माह पूर्व बीमारी के चलते प्रधानपति के पिता की भी हो गई थी मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव कण्डेला के प्रधानपति सोनू चौहान का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले चार-पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। प्रधानपति के निधन से गांव व क्षेत्र में शोक छाया है।

    ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला के वर्तमान प्रधानपति सोनू चौहान(38) विगत मंगलवार से बीमारी के चलते हरियाणा के करनाल में हॉस्पिटल में एडमिट थे। पेनक्रियाज(अग्नाशय) सम्बन्धी समस्या होने की वजह से परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात्रि उनका निधन हो गया। रविवार सुबह उनके शव को घर पर लाया गया तो परिजनों में हाहाकार मच गया। उनकी धर्मपत्नी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिवंगत प्रधानपति का अंतिम संस्कार नम आंखों के बीच गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट में किया गया। Kairana News

    जहां पर उनके मासूम पुत्र अभिनव ने चिता को मुखाग्नि दी। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के अलावा आसपास व दूरदराज से लोगो ने प्रधानपति की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दुःख प्रकट किया। प्रधानपति दो मासूम बच्चों के पिता बताए गए है, जिनमें एक पुत्र व पुत्री शामिल है। प्रधानपति के आकस्मिक निधन से गांव एवं क्षेत्र में शोक छाया हुआ है।

    सात माह पूर्व पिता की हो गई थी मृत्यु | Kairana News

    गांव कण्डेला की महिला ग्राम प्रधान एवं उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटा है। शनिवार देर रात्रि बीमारी के चलते प्रधानपति सोनू चौहान की अस्पताल में मौत हो गई। इससे पूर्व, इसी वर्ष 25 मार्च को प्रधानपति के पिता महेंद्र सिंह का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। सात माह के अंदर दो जिम्मेदार लोगों की मौत से परिवार सदमे में है। प्रधानपति की मौत से गांव का हर व्यक्ति गमजदा है।

    यह भी पढ़ें:– Stock Market: पीएमआई और वाहन बिक्री आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here