हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कन्हैयालाल हत...

    कन्हैयालाल हत्याकांड: 136 घंटे बाद इंटरनेट बहाल

    उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनाव के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू में सोमवार को 12 घंटे की ढील दी गई। शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर धानमंडी, घण्टाघर, अम्बामाता, हाथीपोल, सूरजपोल, भूपालपुरा एवं सवीना में आज सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।

    इन क्षेत्रों में खुली दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी करते नजर आये। रविवार को सुबह आठ बजे से शाम को छह बजे तक कर्फ्यू में ढ़ील दी थी। इस दौरान शांति रही थी। उल्लेखनीय है कि गत 28 जून को उदयपुर शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों से कन्हैयालाल की हत्या कर देने के बाद उत्पन्न हालात के मद्देनजर उस दिन रात आठ बजे से आगामी आदेश तक शहर के इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

    उदयपुर हत्याकाड के विरोध में बांदनवाडा कस्बा बंद रहा

    राजस्थान में अजमेर जिले के बिजयनगर के नजदीक बांदनवाड़ा आज उदयपुर हत्याकांड के विरोध में बंद रहा। कस्बे के हिन्दूवादी संगठनों ने बांदनवाड़ा बंद का आवाह्न कर उदयपुर में कन्हैयालाल साहु की निर्ममतापूर्वक की गयी हत्या के विरोध में आमजन से समर्थन मांगते बंद कराया जो पूरी तरह सफल रहा। मुख्य बाजार के अलावा ठेले वाले एवं फेरी वाले भी समर्थन में व्यवसाय नहीं कर विरोध जताया है। बंद को देखते हुए कस्बे में पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी को अन्जाम दे रही है। इसी तरह अजमेर के पुष्कर के नजदीकी थांवला कस्बे में भी शान्तिप्रिय बंद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here