हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home रंगमंच Kannada actor...

    Kannada actors Sudeep: कन्नड़ अभिनेता सुदीप, दर्शन के भाजपा में शामिल होने की संभावना

    Sudeep

    बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कन्नड़ फिल्मों के दो फिल्मी सितारों किच्चा Sudeep और दर्शन थुगुदीपा के बुधवार को भाजपा (Bharatiya janata party) में शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि सैंडलवुड के दोनों अभिनेता आज दोपहर एक निजी होटल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सुदीप कन्नड़ फिल्मों एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और मुख्य रूप से कन्नड फिल्मों में ही काम करते है , लेकिन उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर बाहुबली में कैमियो भी किया है।

    घर बैठे करें दूध में मिलावट की जांच, इस डिवाइस से मिनटों में पता लगा सकते हैं दूध असली है या नकली!

    पटकथा लेखन में भी कुशल | Sudeep

    सुदीप के पास फिल्म उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव (Sudeepa filmography) है, और वे निर्देशन, फिल्मों के निर्माण और पटकथा लेखन में भी कुशल हैं। सुदीप ने थायव्वा के साथ अपने अभिनय की शुरूआत की और स्पर्श, हुच्चा, स्वाति मुथु, ईगा और माई आॅटोग्राफ जैसी हिट फिल्में दीं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कन्नड़) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

    सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय भागीदार Sudeepa

    इस तरह दर्शन एक एक्शन फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने (Sudeepa filmography) 2001 में मैजेस्टिक फिल्म से अपनी शुरूआत की थी। पिछले 20 वर्षों में उन्होंने 50 फिल्मों में अभिनय किया है और फिल्म ‘सारथी’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। दर्शन अपनी गहन भूमिकाओं और स्क्रीन पर जटिल भावनाओं को प्रदर्शित करने की क्षमता के लिए कन्नड़ फिल्म प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। दोनों अभिनेता विभिन्न सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय भागीदार हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here