हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश जगाधरी विधानस...

    जगाधरी विधानसभा को लेकर भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कर दिया बड़ा दावा

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा को लेकर भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कर दिया बड़ा दावा

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Jagadhri Vidhan Sabha: जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों भाजपा मंडलों छछरौली, जगाधरी व प्रतापनगर मंडल की बैठकें ली। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिलजुलकर आगे की चुनावी रणनीति बनाए। Yamunanagar News

    भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की व भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आमजनता के साथ झूठे भ्रामक वायदे करने का कार्य करती है, हमारी भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं युवाओं के हितों में काम किया है, सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने काम जनता के बीच जाकर गिनाए। भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने आगमी 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी दी व कार्यकर्ताओं की कुरूक्षेत्र रैली में शामिल होने के लिए ड्यूटियां लगाई व कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग प्रधानमंत्री की कुरूक्षेत्र रैली में शामिल होंगे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में महंगाई पर सवार हुआ सर्कल रेट, जानिए कहां महंगी हुई प्रॉपर्टी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here