हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Bribe: एंटी क...

    Bribe: एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोचा

    Karnal News
    Karnal News: एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोचा

    केस को रफा दफा करने की एवज में मांगे थे 40 हजार रूपये

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: एसीबी करनाल द्वारा निसिंग थाना के सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को शिकायतकर्ता से 20,000/- रूपये (बीस हजार रू.) नकद रिश्वत लेते थाना निसिंग जिला करनाल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 17 दिनांक 25.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है। कल दिनांक 26.6.2025 को आरोपी पुलिस उप निरीक्षक अजायब सिंह को एसीबी द्वारा माननीय न्यायालय करनाल में पेश किया जाऐगा। Karnal News

    शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके द्वारा वर्ष 2019-2020 में पोल्ट्री फार्म चलाने का कार्य किया गया था तथा उसके द्वारा पोल्ट्री की फीड राजीव शाह वासी न्यू शिवाजी कॉलोनी करनाल से खरीद की जाती थी। पोल्ट्री फीड खरीद के सम्बन्ध में राजीव उपरोक्त के साथ उसका पैसे लेन-देन का आपसी झगड़ा चल रहा है। जिस बारे राजीव उपरोक्त द्वारा उसके विरूद्ध शिकायत थाना निसिंग जिला करनाल में दी गई है।

    शिकायत के सम्बन्ध वह पुलिस उप निरीक्षक अजायब सिंह तफतीशी अधिकारी, थाना निसिंग से मिला तो उसने उसके विरूद्ध राजीव उपरोक्त द्वारा दी गई शिकायत को रफा दफा करने की एवज में 40,000/- रूपये नकद रिश्वत की माँग की गई। उसके द्वारा बार-बार रिश्वत राशि को कम करने के अनुरोध पर अब आरोपी द्वारा 20,000/- रूपये बतौर रिश्वत उससे लेने बारे सहमति दी है। Karnal News

    हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सुचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।

    यह भी पढ़ें:– Coronavirus: युवती में मिले कोरोना के लक्ष्ण, किया गया होम आइसोलेट