हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राणा सांगा पर...

    राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना ने किया हमला, तोड़फोड़

    Agra
    Agra राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना ने किया हमला, तोड़फोड़

    आगरा ( विकास पालीवाल )। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे। यहां पुलिस से झड़प के बाद बवाल हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मिय घायल हो गए है। राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने बवाल मचा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई। लाठियां भांजी गईं, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा।

    राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।

     दिल्ली हाईवे भी कर दिया था जाम

    राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर आगरा में हंगामा मच गया। एक तरफ सांसद के आवास पर हमला बोल दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईवे पर करणी सेना ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।