हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Viral Video :...

    Viral Video : बच्चे, आग व बोतलों संग कविता ने मचाई ऑनलाइन सनसनी, वीडियो देखकर दंग रह जाओगे!

    Social Media News

    नई दिल्ली (एजेंसी)। साड़ी पहने भारतीय नारी के रूप में एक हाथ में बच्चे एवं दूसरे हाथ में दो कांच की बोतलों संग करतब दिखाती पुणे की एक बारटेंडर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। कविता मेधर नाम की एक महिला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह एक हाथ से दो कांच की बोतलों संग करतब दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे हाथ से वह अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। Social Media News

    एक हाथ में बच्चा, दूसरे हाथ में आग व बोतलों से धूम | Social Media News

    उक्त महिला की वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें कविता हरे रंग की साड़ी पहने हुए है, और वह एक हाथ से कांच की बोतलों संग आग से करतब दिखाती है तथा दूसरे हाथ में कविता अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। कविता की पुष्पा 2 के ‘अंगारों’ सॉन्ग के संगीत पर आधारित यह वीडियो इंटरनेट पर आॅनलाइन सनसनी मचा रही है। अब तक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 2.3 मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में कविता की वीडियो के खूब तारीफ हो रही है। Social Media News

    एक यूजर ने अपनी टिप्पणी में लिखा, ‘‘जो महिलाएं कहती हैं कि वे अपने बच्चे की वजह से कुछ नहीं कर सकतीं, उनके लिए यह वीडियो प्रेरणा स्रोत है, उन्हें इस वीडियो से प्रेरणा लेनी चाहिए। बहुत खूब बहन क्या टैलेंट है। तुम्हें तो अच्छी जॉब मिलनी चाहिए।’’ Social Media News

    एक यूजर ने कहा, ‘‘सुपर अच्छा,’’ एक और ने कहा, ‘‘सुपर मॉम।’’ Social Media News

    ITR filing lessons for FY 2024: जो पहली बार भर रहे हैं टैक्स, वो जान लें ये सबक, आपके लिए हैं बहुत ज…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here