हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केजरीवाल ने 1...

    केजरीवाल ने 150 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन दिन यात्रा मुफ़्त

    Electric Bus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें यात्री तीन दिनों तक मुफ़्त सफर कर करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,‘ प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली ने आज नया अध्याय लिखा है। आज से दिल्ली की सड़कों पर एक साथ 150 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलना शुरू हो गई हैं। मैंने भी बस में बैठकर सफर किया, इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। दिल्ली की शानदार इलेक्ट्रिक बस में एक बार आप भी सफर जरूर करें। उन्होंने बस में सफर करने के बाद कहा कि लोगों से कहा,‘ये आपकी बसें हैं।

    कृपया इनका ध्यान रखें, इन्हें गंदा न करें। दिल्ली सरकार ने अगले 10 साल में इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त करने के लिए 1862 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जबकि केंद्र ने इसके लिए 150 करोड़ रुपये दिए हैं। सरकार ने एक साल में दो हजार इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली सरकार ने यात्रियों के तीन दिनों तक इन बसों में मुफ्त सफर करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 24 से 26 मई तक डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों में सभी यात्री मुफ्त सफर कर सकेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here