हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Delhi Liquor ...

    Delhi Liquor Policy Case: आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

    Delhi Liquor Policy Case
    Delhi Liquor Policy Case: आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

    Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय सिंह देश की सबसे बुलंद आवाज हैं और यही इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा था। सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ देर रात घर जाकर उनके परिवार से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी को यह गलतफहमी है कि इन गिरफ्तारियों से हम डर और झुक जाएंगे। हम इससे डरने-झुकने वाले लोग नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंह का सारा घर छान मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी उनको गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सिंह के परिवार के साथ कुछ देर तक बात की और भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

    Eyesight Yoga: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

    Delhi Liquor Policy Case
    Delhi Liquor Policy Case: आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

    हम कट्टर ईमानदार हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर हम इन लोगों की तरह बेइमान हो जाएं, तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हम कट्टर ईमानदार हैं और इसी वजह से ये सारी समस्याएं आ रही हैं। इनकी सबसे बड़ी दुखती रग यही है कि ये सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचारी हैं। इन लोगों के पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन्होंने हमें बदनाम करने की खूब कोशिशें कीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से इन्होंने तथाकथित शराब घोटाले का एक नया राग अलापना चालू किया है। इस शराब घोटाले के उपर ये एक हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं। पता नहीं कितने लोगों को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। ये कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए का ये घोटाला है, लेकिन इतनी रेड मारने के बाद भी इनको एक चवन्नी भी नहीं मिली है। इनको कहीं कोई पैसा नहीं मिला है।

    Health: शरीर में पानी की कमी से हो जाएगी ये 3 बीमारियां, इसलिए रोजाना इतने गिलास जरूर पानी पिएं

    केजरीवाल ने कहा कि सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश की सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि आजाद भारत के सबसे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री अगर कोई है तो वह मोदी हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी, तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। पहले सिंह को संसद से निलंबित करवाया और आज बिल्कुल गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करा लिया।

    केजरीवाल ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उनको लग रहा है कि अगर ये गठबंधन सफल हो गया, जो कि सफल होगा, तो फिर मोदी बुरी तरह से हार रहे हैं। इसी बौखलाहट का भी यह नतीजा है कि आज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 2024 के चुनाव तक बहुत लोग गिरफ्तार होंगे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक शेर हैं, वो घबराने वाले नहीं हैं।

    वहीं, गिरफ्तारी से पहले सांसद सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मोदी की सरकार के भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार बोलता रहा हूं। ईडी में अडानी के घोटाले के खिलाफ कई शिकायतें भी की लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज अचानक ईडी हमारे घर पहुंच गई और दिन भर छापेमारी की। सारी जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम मोदी से कहना चाहते हैं कि आप चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं और यह आपकी हार और हताशा का संकेत है। यह इस बात का उदाहरण है कि एक कायर और डरपोक प्रधानमंत्री किस तरह से जुर्म और तानाशाही करके लोगों को जेल जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here