Eyesight Yoga: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

Eyesight Yoga
Eyesight Yoga: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

Yoga For Better Eyesight:आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इन्द्रियां होती हैं लेकिन फिर भी हम इनका ठीक तरह से ख्याल नहीं रख पाते, दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिससे आंखों में दर्द होना पानी निकलना, ज्यादा देर तक पढ़ने या ध्यान केंद्रित करने से सिर में दर्द शुरू हो जाना और आंखों की रोशनी कम हो जाना ये सब कुछ आम समस्याएं है। अगर आंखों की रोशनी की बात करें तो जब एक बार आंखों की रोशनी कम हो जाती है तो रोशनी को बढ़ाने में बहुत परेशानी होती है। लेकिन सही लाइफस्टाइल और आंखों का अच्छे से ख्याल रखा जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता। Eyesight Yoga

Health: शरीर में पानी की कमी से हो जाएगी ये 3 बीमारियां, इसलिए रोजाना इतने गिलास जरूर पानी पिएं

दरअसल दिन भर काम करके अक्सर हमारी आंखें थक जाती है। खासकर की जब हम पूरे दिन कंप्यूटर या मोबाइल पर लगे रहते हैं। साथ ही हमारी डाइट, एक्सरसाइज और नींद का पैटर्न भी इतना अधिक खराब है कि हमारी आई साइड वीक होने लगती है। इतना ही नहीं थकान और स्ट्रेस का असर हमारी मेंटल हेल्थ के साथ आंखों की खूबसूरती पर भी होता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आंखों की इस समस्या को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Eyesight Yoga
Eyesight Yoga: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

आंखों को ऊपर नीचे घुमाना:– आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है और आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

Coriander Drinking Water Benefits: धनिये का पानी, कर देता है खत्म यूरिक एसिड की कहानी

आंखों को दाएं और बाएं घुमाना: अगर आप अपनी आंखों को लगातार दाएं-बाएं घुमाते हैं तो इससे आपकी आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है। इससे आपकी आई साइड में भी सुधार की संभावना बढ़ती है।

त्राटक: त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है, जिसे आंखों के लाभ लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी खास वस्तु पर फोकस करना होता है, इस एक्सरसाइज को करते समय आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उसी वस्तु पर ही होना चाहिए।

White hair to black Grey hair Treatment: बालों को जड़ से काला बना देगी ये चीजें, बस इस तरह करें इस्तेमाल…

आंख छपकाना: बता दें कि यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड तक झपकाएं और फिर 20 सेकेंड आंखों

को बंद करके उन्हें आराम दें और अपना ध्यान सांस लेने पर केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता
है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Food To Increase Eye Power: अगर आपको आंखों पर लगे चश्मे हटाने है तो तुरंत रोजाना खाएं ये 5 चीजें, बढ़ने लग जाएगी नजर

आंखों को हथेली से ढकना:- अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिकाई करती हैं और आपकी आंखों को आराम मिलता है इस प्रक्रिया को आप 5 से 10 मिनट के लिए कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है।