बंता सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान

Body Donation
Body Donation: बंता सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान

ब्लॉक दोदा का 21वां व गांव धूलकोट का हुआ तीसरा शरीरदान | Body Donation

दोदा (सच कहूँ/रविपाल)। Doda News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने पारिवारिक सदस्य के मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया। Body Donation

जानकारी के अनुसार ब्लॉक दोदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर विंग के सेवादार बंता सिंह इन्सां(88) पुत्र महेन्द्र सिंह गांव धूलकोट के मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। डॉ. सिकन्दर सिंह धूलकोट ने बताया कि बंता सिंह इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार समूह परिवार ने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकज रिसर्च के लिए मेडिकल सार्इंस व अस्पताल लखनऊ को दान किया। वहीं शरीरदानी बंता सिंह इन्सां की अर्थी को कुलवीर कौर, परमिन्द्र कौर, मनजिन्द्र कौर व पौत्री रमनदीप कौर ने कंधा दिया।

वहीं पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एम्बूलैंस को 85 मैंबर धर्म सिंह इन्सां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व बड़ी संख्या में साध-संगत ने शरीरदानी की गाड़ी पर फूलों की वर्षा करते पवित्र शाही नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर बंता सिंह इन्सां अमर रहे, अमर रहे के साथ अंतिम विदाई दी। इस मौके पंचायत मैंबर निर्मल सिंह चीमा, मनजीत सिंह चीमा, पूर्व चेयरमैन नत्था सिंह, गांव के गणमान्यजन व ग्रामीण, ब्लॉक की समूह साध-संगत, ब्लॉकों व गांवों के 15 मैंबर, प्रेमी सेवक व साध-संगत उपस्थित थी। Body Donation

डॉ. सिकन्दर सिंह इन्सां ने मानवता भलाई कार्यों को समर्पित किए शरीरदान के लिए परिवार का धन्यवाद करते शरीरदानी बंता सिंह इन्सां के पौत्र गुरसेवक सिंह इन्सां, मनरेगा सचिव व गुरप्यार सिंह इन्सां व समूह परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने बताया कि सचखंडवासी पूर्व सरपंच करनैल सिंह इन्सां ने कविराज समिति व उनके पिता शरीरदानी बंता सिंह इन्सां ने छायावान समिति, सरसा में अपनी सेवाएं निभाई। उनकी बदौलत पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है। Body Donation

गांव के सरपंच संतोष कौर सोढी व किसान नेता हरपाल सिंह चीमा व समूह पंचायत ने परिवार और डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद करते इस मानवता भलाई के कार्य की प्रशंसा की व कहा कि हमारे गांव से शरीरदान होना हमारे लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें:– Blind Murder: आरोपी दो भाई गिरफ्तार, एक नाबालिग साथी को किया डिटेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here