हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home Fraud Alert हैलो, आपका बे...

    हैलो, आपका बेटा पुलिस गिरफ्त में है, छोड़ने के लिए 50 हजार भेज दो…

    Jakhal News
    Jakhal News: साइबर ठगों ने बेटे को मर्डर केस में फंसाने का डर दिखाकर जाखल निवासी से 1.40 लाख रुपए ठगे

    सावधान: साईबर ठग अपना रहे नए नए हथकंडे कहीं आप तो अगले टारगेट नहीं

    सरसा (सच कहूँ/राजेश बेनीवाल)। Sirsa News: हैलो… आपका बेटा क्या करता है? सर…हमारा सुरज (काल्पनिक नाम) विदेश में पढ़ने गया है। फिर सामने से जवाब आता है… मैं यूएसए पुलिस अधिकारी बात कर रहा हूँ… आपका बेटा सूरज हमारी कस्टडी में है। वह यहां पर एक संगीन अपराध करते पकड़ा गया है। अगर आप उसे रिहा करवाना चाहते हो तो एक लाख रुपए हमारे अकाउंट में डलवा दो। नहीं तो उसे जेल हो जाएगी। आपके पास सिर्फ आधे घंटे का समय है। फोन कट…। यह एक व्हाट्सअप कॉल है। Cyber Crime

    फिर काम शुरु होता बच्चों के परिजनों का। डर के मारे कुछ भी करें लेकिन आधे घंटे का समय मिला है तो पैसे देने पडेंÞगे। कॉलर एक के बाद एक कॉल करके उनको परेशानी में डालता जा रहा होता है। डरते -डरते परिजन कॉल करते हैं, सर… हमने आपके बताए खाते में पैसे डाल दिए हैं। अब हमारे बच्चे से बात करवा दो प्लीज! फिर कॉल कट हो जाता है…!, नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिए जाते हैं। इसके बाद परिजन हड़बड़ी में अपने बेटे के पास कॉल करते हैं, तो पता चलता है कि आपके साथ ठगी हो गई है। फिर क्या साईबर थाना, 1930 और विभाग की साईट पर शिकायतें डाली जाती है। इसी को लेकर हजारों केस महीने भर में, और लाखों केस हर साल आते हैं। Cyber Crime

    यह भी पढ़ें:– AAP Protest : आईपीएल मैच में आप कार्यकर्ता हिरासत में लिए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here