हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केजरीवाल ने श...

    केजरीवाल ने शहीद के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

    Arvind Kejriwal

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां रेस कोर्स क्लब में रह रहे शहीद राजेश कुमार के परिवार से मिलकर एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। केजरीवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजेश कुमार भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे। हमने स्वर्गीय राजेश कुमार की एक बहन को पहले ही सिविल डिफेंस में शामिल कर लिया है, दूसरी बहन को भी उसमें नौकरी देंगे और भविष्य में भी उनके परिवार का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेश कुमार तीन जून 2019 को अरुणाचल प्रदेश में आॅपरेशनल ट्रेनिंग सॉर्टी (एयर मेंटेनेंस) के दौरान एयर क्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हो गए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।