हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानी पर राजनी...

    पानी पर राजनीति ना करें केजरीवाल: मनोहर लाल

    Manohar Lal

    नही तो हमें उनसे बड़ी करनी आती है राजनीति

    • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अरविंद केजरीवाल को चेतावनी

    • पंजाब में भी आप आम आदमी पार्टी की सरकार तो ज्यादा पानी क्यों नहीं ले लेते केजरीवाल

    अश्वनी चावला, चंडीगढ़। पानी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति करना बंद कर दें क्योंकि अगर वह इसी तरीके से राजनीति करते रहे तो उन्हें भी इससे बड़ी राजनीति करनी आती है इसलिए पानी जैसे मुद्दों को सियासी खेल बनाने की जगह मामला सुलझाने की तरफ जाना चाहिए।

    यह चेतावनी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) खट्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी है। चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इन दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी को लेकर काफी बयान बाजी करने लग जाते हैं जबकि हरियाणा ने कभी भी दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं रखा है बल्कि उससे ज्यादा ही पानी दिया है।

    उच्च अदालतों में भी यह प्रमाणित हो चुका है। पानी के मुद्दे पर दिल्ली कई बार हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जा चुकी है परंतु हर जगह ही रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि तय मापदंड के अनुसार ही दिल्ली, हरियाणा से पानी ले रही है। हरियाणा में पहले से ही पानी कम है तो हरियाणा ज्यादा पानी दिल्ली को कैसे दे सकती है

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) खट्टर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा को दोष देने की जगह पंजाब से ही ज्यादा पानी क्यों नहीं ले लेते हैं क्योंकि पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की ही सरकार है।

    मनोहर लाल (Manohar Lal) खट्टर ने कहा कि हरियाणा की तरफ से एसवाईएल नहर का पानी पंजाब से मांगा जा रहा है तो दिल्ली सरकार दखल देते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलवा दे तो हरियाणा अपने हिस्से में से दिल्ली को ज्यादा पानी देने को तैयार है इसलिए अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए एसवाईएल नहर में छोड़े जाने वाला हरियाणा के हिस्से का पानी जारी करवाना चाहिए।

    अपने लोगों को नहीं रहने दूंगा प्यासा

    मनोहर लाल (Manohar Lal) खट्टर ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों को प्यासा छोड़कर दिल्ली को उनके हिस्से से ज्यादा पानी कैसे दे दे ऐसा वह किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। दिल्ली के पास एसवाईएल नहर का अच्छा विकल्प है इसलिए उस विकल्प पर दिल्ली काम करते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलवाए और हरियाणा से हिस्से से ज्यादा पानी दिल्ली ले जाए। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक हरियाणा के लोगों को प्यासा रखते हुए वह दिल्ली को ज्यादा पानी नहीं देंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here