हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर के बाहर से...

    घर के बाहर से चाबी लगी बाइक चोरी

    Kairana News
    sanketik photo

    टाउन पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन की पारीक कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी चाबी लगी बाइक पांच मिनट के बीच चोरी हो गई। बाइक मालिक ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि दो बाइक पर सवार होकर आए चार जनों ने वारदात को अंजाम दिया। यह जानकारी भी मिली कि चुराई गई बाइक जंक्शन में एक जने के घर खड़ी है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में एक जने के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    जानकारी के अनुसार सोनूसिंह (35) पुत्र हंसासिंह रायसिख निवासी वार्ड 34, पारीक कॉलोनी, टाउन ने लिखित रिपोर्ट दी कि वह 15 सितम्बर को अपराह्न करीब तीन बजे अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसएस 9524 पर सवार होकर घर आया। उसने दरवाजे के आगे मोटर साइकिल खड़ी कर चाबी उसमें छोड़ दी और घर के अंदर चला गया। करीब 5 मिनट बाद वह घर से बाहर आया तो मोटर साइकिल गायब थी। Hanumangarh News

    उसने मोटर साइकिल की इधर-उधर तलाश की तो पता चला कि उसकी बाइक को चोरी करने में चार जने शामिल थे जो दो मोटर साइकिलों पर आए थे। इस पर उसने अपने स्तर पर तलाश की तो उसकी मोटर साइकिल जंक्शन के सेक्टर नम्बर 12 निवासी दीपू सोनी के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दीपू सोनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाथ में था पिस्टल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here