हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खरखौदा की छात...

    खरखौदा की छात्रा प्रियंका का एमबीबीएस में चयन

    doctor

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। प्रताप स्कूल खरखौदा की छात्रा प्रियंका का एमबीबीएस में चयन हुआ है। प्रियंका ने एनइइटी की परीक्षा में 720 में से 500 अंक प्राप्त कर अपना चयन पीजीआईएमएस रोहतक में एमबीबीएस में करवाया। विद्यालय प्रागंण में प्रियंका व उनकी माता सुजाता ने यह जानकारी दी। विद्यालय में प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, दया दहिया प्राचार्या प्रताप स्पोटर्स स्कूल व विद्यालय स्टॉफ ने प्रियंका व उनकी माता जी का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस सफलता का श्रेय प्रियंका ने विशेषकर प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, अपने शिक्षकवृंद बॉयोलॉजी प्राध्यापक नरेश कुमार, रोहताश फिजिक्स, आरती अंग्रेजी, फुलकंवार हिन्दी, सरिता कैमेस्ट्री का दिया। प्रियंका ने बताया शिक्षकवृंद ने समय-समय पर उसका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। इसी का परिणाम है कि आज मेरा चयन एमबीबीएस में हुआ है। इसके लिए मैं प्रताप विद्यालय, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व शिक्षकवृंद की बहुत आभारी हूँ। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका एक होनहार छात्रा रही है। हमें पूरा विश्वास है यह भविष्य में एक अच्छी डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here