हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: खट्टर का बड़ा ऐलान, हरियणा की बेटियों को कॉलेजों में मिलेगी फ्री शिक्षा, जानें प्रक्रिया…

    Haryana News:
    Haryana News: खट्टर का बड़ा ऐलान, हरियणा की बेटियों को कॉलेजों में मिलेगी फ्री शिक्षा, जानें प्रक्रिया...

    पानीपत (सच कहूँ ब्यूरो)। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के 1 लाख 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों की लड़कियों की सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में शिक्षा फ्री करने का ऐलान किया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 हजार रुपये से 3 लाख आय तक के परिवारों की लड़कियों की कॉलेज की आधी फीस सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन प्राइवेट कॉलेजों में फीस देनी होगी, वह हरियाणा सरकार देगी। उन्होंने समालखा को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा रविवार को पानीपत जिले के समालखा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के दौरान की।

    इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समालखा वासियों के लिए करोड़ों रुपये की सौगात का पिटारा खोल दिया। उन्होंने कहा कि जहां जमीन मिलेगी, वहां 100-100 एकड़ के दो सैक्टर समालखा में बनाए जाएंगे। समालखा में 50 बेड के सीएचसी को 100 बैड का अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल से लघु सचिवालय तक जाने के लिए करीब 4 किलोमीटर का लंबा रास्ता है, इस रास्ते के बीच में कुछ जमीन पड़ती है, जो लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं, इस जमीन के मिल जाने पर लघु सचिवालय से अस्पताल तक का सीधा करीब 1 किलोमीटर का रास्ता बनाया जाएगा।

    Haryana News:
    Haryana News: खट्टर का बड़ा ऐलान, हरियणा की बेटियों को कॉलेजों में मिलेगी फ्री शिक्षा, जानें प्रक्रिया…

    मुख्यमंत्री ने कहा कि करहंस गांव से पट्टीकल्याणा के पास जो माइनर है, उस पर पूर्वी बाईपास के रूप में 8 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने रविदास सभा और कश्यप राजपूत धर्मशाला को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। समालखा से नरायणा फाटक पर अंडरपास के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये के काम को करवाने की घोषणा की।

    1 महीने में खेल विभाग को सौंपा जाएगा भापरा स्टेडियम | Haryana News

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले वर्ष भापरा स्टेडियम का उद्घाटन किया था, लेकिन वह अभी तक खेल विभाग को नहीं मिल पाया है। यह स्टेडियम आगामी 1 महीने में खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने वर्षों से गन्नौर में 500 एकड़ जमीन लेकर रखी हुई थी, इस पर 5600 करोड़ रुपये खर्च कर अंतरराष्ट्रीय फल व सब्जी मंडी बनाई जा रही है। दिल्ली सराए काले खां से पानीपत तक रैपिड मेट्रो ट्रेन का जल्द टेंडर होने वाला है। इसको लेकर हरियाणा सरकार अपने हिस्से का पैसा जमा भी करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि समालखा की फाउंड्री इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। डिकाडला के नजदीक एचएसआईआईडीसी के माध्यम से उद्योगों के लिए 100 से 500 एकड़ जमीन लेकर इंडस्ट्री को दी जाएगी।

    भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर किया प्रहार | Haryana News

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के काम की शुरूआत 2014 से शुरू कर दी थी। भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया। भ्रष्टाचार को दूर किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा और सुशासन पर ध्यान दे रही है। सरकार द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये आय तक के परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज महापुरुषों के नाम पर मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालयों के नाम रखे जा रहे हैं। इस दौरान सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता संजय छौक्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here