हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Khejri Bachao...

    Khejri Bachao Andolan: राजस्थान में नहीं कटेगी खेजड़ी, आंदोलन पर लगा ब्रेक! सरकार ने जारी किया ये सर्कुलर

    बीकानेर में जारी महापड़ाव स्थगित

    Khejri Bachao Andolan: बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहा महापड़ाव देर रात सरकार द्वारा राजस्थान में कानून बनने तक खेजड़ी नहीं कटने आदेश जारी करने के बाद समाप्त हो गया । राज्य मंत्री केके विश्नोई सरकार की ओर से यह पत्र लेकर बीकानेर पहुंचे। संत भागीरथ शास्त्री ने आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इसी सत्र में कानून बनाएगी इसलिए महापड़ाव स्थगित किया है। कानून सही बन गया तो समाप्त कर देंगे अगर कानून में कमी रह गई तो फिर बैठ जाएंगे। Khejri News

    राज्य मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि जब तक कानून नहीं बनता है, तब तक राजस्व विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश दिए हैं कि अवैध रूप से एक भी खेजड़ी नहीं कटने दें। सरकार इसी सत्र में कानून लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही इसके सभी वैधानिक पक्षों को देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संतों और पर्यावरण प्रेमियों से बात करते रहेंगे। आंदोलन संयोजक राम गोपाल बिश्नोई कहा कि यह आप सबके संघर्ष की जीत है हमें संगठित रहना होगा। सरकार ने खेजड़ी के संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। अब प्रदेश में खेजड़ी नहीं कटेगी। इसी सत्र में कानून लाने की घोषणा की गई है।

    राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र | Khejri News

    राज्य वृक्ष खेजडी के सास्कृतिक एवं विशिष्ट पहचान एवं आमजन की आवश्यकता और भावनाओं के गद्देनजर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेजडी संरक्षण हेतु विशेष कानून लाने का विनिश्चय किया गया है। इन्हीं जनआकांक्षाओं एवं भावनाओं के कारण माननीय मुख्यमंत्री महोदय के स्तर पर समाज से जुडे संतो एवं प्रमुख व्यक्त्तियों से दिनांक 27 अगस्त 2025 को चर्चा की गई। उक्त चर्चा के अवसर पर ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ऐसा कानून विधानसमा में लाने और अतिशीघ्र लागू करने हेतु समस्त संबंधित को निर्देशित कर दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पुनः दिनांक 05 फरवरी, 2026 को विधानसभा में उक्तानुसार घोषणा की जा चुकी है।अतः इस क्रम में यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त कानून को अतिशीघ्र लागू किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में खेजडी संरक्षण एवं अवैध कटाई नहीं होने देने के प्रति पूर्णत संकल्पित है। अतः इस क्रम में प्रभावी कार्यवाही करें। Khejri News