हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home खेल खेलो इंडिया य...

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का पंचकूला में भव्य समापन

    Khlelo India 2022

    सीएम ने की ‘हरियाणा खेल अकादमी’ बनाने की घोषणा

    • पंचकूला में देशभर के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचकूला के इन्द्रधनुष आडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के भव्य समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा खेल अकादमी बनाने की घोषणा की। जिसमें देश भर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए पंचकूला में एक होस्टल खोला जाएगा, जिसमें 200 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके जरिए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें खेल में पारंगत करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया में हरियाणा के मेडल विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली ईनाम राशि को भी डबल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपए, सिल्वर मेडल विजेता को 60 हजार रुपए और ब्रोंज मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपए मिलेंगे। केवल यही नहीं उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अम्बाला से सांसद रतनलाल कटारिया, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर पर खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया है। प्रदेश में साल भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए खेल कैलेंडर भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इससे राज्य के लगभग 25000 नवोदित खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत-संकल्प हैं।

    हरियाणा बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौंपियन

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने 45 गोल्ड जीते हैं । महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल किए हैं जबकि महाराष्ट्र में 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here