हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    96.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली खुशी इन्सां को मिली स्कूटी

    Khushi Insan sachkahoon

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। वार्ड नम्बर 28 निवासी खुशी इन्सां (Khushi Insan) को दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्थानीय केआर शिक्षण संस्थान की ओर से एक स्कूटी और 5100 का चेक प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय केआर शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को इनामों का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय गुरुनानक नगर वार्ड नंबर 28 निवासी खुशी इन्सां को भी दसवीं कक्षा में 96. 8 अंक प्राप्त करने पर एक स्कूटी और 5100 का नकद इनाम सौंपा गया।

    खुशी (Khushi Insan) गोयल इन्सां के मामा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग सेवादार महेश गोयल इन्सां ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देना चाहते हैं जिनकी पावन प्रेरणा पर चलते हुए बेटी खुशी इन्सां ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने समस्त विद्यालय स्टाफ का भी आभार प्रकट किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here