हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऑल इंडिया नेश...

    ऑल इंडिया नेशनल लॉन टेनिस सीरीज़ (अंडर 14) में लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत की ख़ुशी कादयान ने जीते पदक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : ऑल इंडिया नेशनल लॉन टेनिस सीरीज़ (अंडर 14) में लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत की ख़ुशी कादयान ने जीते पदक

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: 1 जुलाई से 6 जुलाई, 2024 तक जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल लॉन टेनिस सीरीज़ (अंडर 14) के युगल मुक़ाबले के फाइनल मैच में लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत की ख़ुशी कादयान ने सेरेना के साथ खेलते हुये महाराष्ट्र की टीम को 6-1, 6-1 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही एकल वर्ग के फाइनल मैच में हरियाणा के सेरेना से कड़े मुकाबले में 4-6, 1-6 स्कोर से खेलते हुये सिल्वर पदक जीतकर अपने विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 130 खिलाडियों ने भाग लिया। ख़ुशी कादयान लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये इंडिया रैंकिंग वन पर है। Kharkhoda News

    विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने ख़ुशी कादयान को बधाई दी व भविष्य में और बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– ACB एसीबी की ओर से चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here