हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किशोरी की हाथ...

    किशोरी की हाथों में कील ठोंककर व आंखे निकालकर की हत्या

    Firozabad
    Firozabad किशोरी की हाथों में कील ठोंककर व आंखे निकालकर की हत्या
    •  बर्बरता देख कांप गए लोग, किशोरी शुक्रवार दोपहर से थी लापता
    •  टूंडला क्षेत्र की घटना

    Firozabad शनिवार को जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। टूंडला में एक किशोरी का शव मिला है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। चरी के खेत में जब लाश पड़ी देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं छात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी । परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।

    सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here