हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश भारत जोड़ो या...

    भारत जोड़ो यात्रा में अलग-थलग नजर आई किरण व शैलजा

    kiran

    हुड्डा-सुरजेवाला करते दिखे मंत्रणा

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम/नूंह। हरियाणा कांग्रेस गुटबाजी का शिकार रहती ही है। यह जगजाहिर है। यही गुटबाजी बुधवार को राहुल गांधी की हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आई। हालांकि इस यात्रा में राहुल गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा का कद जरूर बढ़ा दिया।

    किरण चौधरी को राहुल गांधी के पास नहीं मिला स्थान

    हरियाणा में जब भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो उस समय फ्लैग सेरेमनी हुई। इसके बाद राहुल गांधी पास में ही बनाए गए जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद सभी नेताओं में राहुल गांधी के निकट बैठने की भी होड़ सी दिखी। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला एक-दूसरे से कुछ गुफ्तगू करते नजर आए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा मंच पर अलग-थलग नजर आईं। नेताओं की उसने दूरी ही रही। हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी को भी राहुल गांधी के निकट सीट नहीं मिली। ऐसे में वे पीछे की लाइन में ही बैठ गई। उनके चेहरे पर तनाव भी नजर आ रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here