हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: किरण चौधरी का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

    Kiran-Chaudhary sachkahoon

    Haryana News: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हाल में काँग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा सूत्रों के अनुसार किरण चौधरी राज्यसभा में हरियाणा से एक रिक्त सीट के उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बुधवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। राज्यसभा की यह सीट दो माह पहले लोकसभा चुनाव में दीपेन्द्र हुड्डा के रोहतक से सांसद चुने जाने से रिक्त हुई है। Haryana News

    कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, क्योंकि उनके पास संख्याबल नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि यदि कांग्रेस के पास संख्याबल होता तो कांग्रेसपहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजती। राज्यसभा उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 21 अगस्त तक भरे जा सकेंगे। नामांकनों की जांच 22 अगस्त को होगी। नामांकन वापस 27 अगस्त को लिए जा सकेंगे और आवश्यकता हुई तो मतदान तीन सितंबर को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में होगा। Haryana News

    Sirsa Weather Update: रंधावा में बारिश का कहर, गिरी दीवार, लाखों का नुकसान 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here