हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धरना दे रहे क...

    धरना दे रहे किरोड़ी को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Jaipur News
    सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में थाने के बाहर धरना दे रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डा. मीणा सुबह दिनचर्या के लिए कुछ देर के लिए धरनास्थल से उठने के बाद वहां पुलिस आई गई और डा मीणा के समर्थकों की गाड़ियों को हटा दिया गया और अवरोधक लगाकर धरनास्थल के रास्ते को रोक दिया गया। Jaipur News

    जब डा मीणा वापस धरनास्थल के लिए आये तो उन्हें रोक दिया गया और धरनास्थल पर नहीं जाने देने पर वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने और बैठे रहे। Jaipur News

    समर्थकों को हिरासत में लिया गया | (Jaipur News)

    बाद में पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले डा मीणा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर परिवादी के साथ धरना दिया है और उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी यहां आये लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। Jaipur News

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बयान में कई बार कह चुके हैं कि सामान्य फरियादी की भी एफआईआर दर्ज की जाए और उच्चतम न्यायालय के भी निर्देश हैं किसी मामले की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां 48 घंटे हो गए अभी तक भ्रष्टाचार के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की मांग की जा रही है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। गरीबों पर अत्याचार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है।

    सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में क्या दिक्कत है, अगर यह झूठी निकलती है तो इस पर एफआर लग जाएगी। उन्होंने कहा ” अगर यह मामला झूठा पाया जाता है तो मुझ पर मानहानि करो।” उल्लेखनीय है कि डा मीणा ने हाल में राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी एवं एक आईएएस अधिकारी पर केन्द्र की जल जीवन मिशन योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों को लेकर बीस हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया और मंगलवार को इस मामले में अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर परिवादी के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Pratap School: प्रताप स्कूल के नितेश ने एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here