हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में कृष...

    हिसार में कृषि मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले

    ‘राहुल यात्रा करते रहें, भारत के किसानों की जानकारी मिल जाएगी’

    • चौ. चरण सिंह जयंती पर एचएयू में किसान दिवस पर मुकेश को मिला किसान रत्न अवार्ड

    हिसार। (सच कहूँ/सरदाना) चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने शिरकत की। इस दौरान सरसा के गांव झोरडाली के मुकेश को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष किया।

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री तलाश रहे अन्य राज्यों से निवेश, उद्योगपति छोड़ रहे प्रदेश : भाजपा

    कृषि मंत्री ने कहा कि इस यात्रा के द्वारा राहुल को भारत के किसानों और गरीब की जानकारी मिल जाएगी। राहुल शहरों में रहने वाले विदेशों में पढ़ने वाले एक अमीर आदमी है। उन्हें भारत की जानकारी नहीं है। जेपी ने कहा कि भगवान करे राहुल अगले 10 साल यात्रा करते रहे। कोरोना थोड़े बहुत दिन रहेगा। कोरोना प्रबंधन के 10 दिन या 20 दिन बाद अपनी यात्रा कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उनके पास यात्रा करने का बहुत समय है।

    देसी गाय खरीदने पर 25 हजार मिल रहा अनुदान

    कृषि मंत्री ने कहा कि किसान कम से कम अपने खाने के लिए प्राकृतिक खेती जरूर करें। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने पर 25 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। प्रदेश की सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए विश्वविद्यालय व कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को तकनीकी ज्ञान व आर्थिक मदद दी जा रही है। ये विचार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहे। वह शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस पर बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा इकलौता ऐसा प्रदेश है, जिसमें किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जितना प्रीमियम भरा उससे 500 करोड़ रूपए अधिक का क्लेम मिला। इसके अलावा हरियाणा अकेला ऐसा प्रदेश है जो किसानों से सबसे ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद कर रहा है।

    हर जिले के केवीके में प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्रक्षेत्र: प्रो. काम्बोज

    समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक जिलें में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर एक एकड़ का प्राकृतिक खेती का मॉडल प्रदर्शन प्रक्षेत्र स्थापित कर चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीक जल्दी से जल्दी किसानों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विश्वविद्यालय ना केवल फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर शोध कर रहा है बल्कि उनकी गुणवत्ता बढ़ाने, कम पानी में उगाई जाने वाली किस्में विकसित करने व बदलती जलवायु के प्रति सहनशील किस्में भी विकसित कर रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here