हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश Sirsa News: म...

    Sirsa News: माधोसिंघाना में पहली बार लगेगा किसान मेला! 500 किसान होंगे सम्मानित

    Sirsa News
    Sirsa News: माधोसिंघाना में पहली बार लगेगा किसान मेला! 500 किसान होंगे सम्मानित

    Madhosinghana Kisan Mela: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीणांचल किसानों के लिए आगामी 13 व 14 जनवरी को गांव माधोसिंघाना में पहली बार किसान मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेले व प्रदर्शनी में सरसा के साथ-साथ राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों से भी किसान शिरकत करेंगे। मेले व प्रदर्शनी में 500 किसानों के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। Sirsa News

    उक्त जानकारी अपना सरसा एफपीओ (भारत सरकार) के चेयरमैन श्रवण बैनीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। बेनीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादों को कंपनियों तक पहुंचाना और कंपनियों के उत्पादों को किसानों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निदेर्शों के तहत एफपीओ द्वारा एक बड़ा किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। Madhosinghana Kisan Mela

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सैकड़ों कृषि जगत से जुड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो अपने कृषि उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। बेनीवाल ने बताया कि किसान इस मेले में आकर किसान न केवल अपने व्यवसाय के लिए नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपने उत्पादों को बाजार में ले जाने के नए तरीके भी सीख सकते हैं।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम माहौल को बनाएंगे खुशनुमा: बेनीवाल | Sirsa News

    बेनीवाल ने बताया कि मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पंजाबी और हरियाणवी कल्चर पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रदर्शन और सोलो डांस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों के जीवन और उनकी मेहनत को समर्पित एक सांस्कृतिक उत्सव मनाना है। मेले में कृषि विज्ञान और उत्पादन से संबंधित विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। कृषि क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक और डॉक्टर, जिनमें प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई और मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ भी अपने ज्ञान और अनुभव से किसानों को लाभान्वित करेंगे। Sirsa News

    Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा! इतनी बढ़ गई कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here