हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More

    Kishori Mela: बेटियों के हुनर से महका किशोरी मेला: खेल-खेल में सीखीं गणित और विज्ञान की बारीकियां

    Tibbi News
    Tibbi News: बेटियों के हुनर से महका किशोरी मेला: खेल-खेल में सीखीं गणित

    टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (KGBV) में ‘किशोरी मेले’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने अपनी रचनात्मकता और शैक्षणिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार अरोड़ा, नोडल प्रिंसिपल विजय सिंह तंवर ने रिबन काटकर किया।

    40 स्टालों पर दिखा ज्ञान का संगम | Tibbi News

    मेले में टिब्बी ब्लॉक के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने शिरकत की। आकर्षण का मुख्य केंद्र केजीबीवी की कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा लगाई गई 40 से अधिक स्टालें रहीं। इन स्टालों के माध्यम से बालिकाओं ने कठिन विषयों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया

    विषय: गणितीय संक्रियाएं, विज्ञान के प्रयोग, सामाजिक विज्ञान, भाषा ज्ञान और व्याकरण

    विशेषता: छात्राओं ने ‘खेल-खेल में शिक्षा’ थीम पर आधारित रोचक गेम्स और मॉडल प्रदर्शित किए।

    अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

    मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि (SMC) मदन टांडी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और रटने के बजाय सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने इन गतिविधियों को भविष्य में भी अनवरत जारी रखने पर जोर दिया।

    सांस्कृतिक रंग और कुशल प्रबंधन

    सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन कैलाश भंडारी ने कुशलतापूर्वक किया। आगंतुकों के लिए अल्पाहार व जलपान की समुचित व्यवस्था रही।

    इनका रहा विशेष सहयोग

    कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ अध्यापक सुषमा मलेठिया, अरविंदर सिंह, वीना रानी, सुमन बाला, कंप्यूटर अनुदेशक प्यारेलाल वर्मा और मोहन लाल का विशेष योगदान रहा। Tibbi News

    केजीबीवी की प्रधानाध्यापिका पूनम पूनिया के नेतृत्व में स्टाफ सदस्य सुनीता रानी, मंजूबाला, संदीप पाल, डिंपल शर्मा और हरप्रीत कौर ने व्यवस्थाएं संभाली। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी रमेश राठौड़ ने स्वयंसेविकाओं की टीम के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।

    यह भी पढ़ें:– महिला जिपं सदस्य के पति पर प्लाट पर अवैध कब्जे का आरोप, वीडियो वायरल