हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी के 32 ...

    भिवानी के 32 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

    सात से नौ फरवरी को होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता

    • हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी प्रतियोगिता, महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए सात से नौ फरवरी तक ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 32 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता भिवानी के प्रभारी अजय कुमार श्योराण, संयोजक डॉ. हरेन्द्र सिंह पूनियां, सह-संयोजक रमेश सैनी, सतीश फोगाट, रामधन बडाला एवं दूसरे पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी।

    यह भी पढ़ें:– दुल्हन घर से नगदी, जेवरात लेकर चंपत

    नवल सिंह के अनुसार स्कूल अपनी सुविधा अनुसार सात से नौ फरवरी के मध्य करवा सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी। जिसमें विद्यार्थियों को ओ.एम.आर. सीट भरने के लिए अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। ‘हरियाणा को जानो प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओ.एम.आर. भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें एक प्रश्न के दो अंक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसमें एक जवाब गलत होने पर आधा अंक कट जाएगा।

    प्रतियोगिता में छात्र को मिलेगी जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी

    ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता भिवानी के प्रभारी अजय कुमार श्योराण, संयोजक डॉ. हरेन्द्र सिंह पूनिया, सह-संयोजक रमेश सैनी, सतीश फोगाट, रामधन वडाला के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। उनके अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में रुप से जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ौसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, पंचायती व्यवस्था, कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि, व्यक्तियों के उपनाम को शामिल किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here