हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार जानिए, कैसे क...

    जानिए, कैसे करे घर बैठे अपने आधार कार्ड में घर के पते में बदलाव

    Kaithal News
    Aadhaar Card News: परिवार पहचान पत्र बनाने वाले कर्मचारियों से निशुल्क बनवाएं आधार कार्ड और अपडेशन

    भिवानी (इन्द्रवेश)। आज हर व्यक्ति के पास अपना आधार कार्ड है, यह विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कामों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है। आधार कार्ड यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथोरिटी आॅफ इंडिया द्वारा जारी किए जाने वाला दस्तावेज है। आधार कार्ड में हमारी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इस जानकरी में व्यक्ति के हाथों की अंगुली की बायोमैट्रिक व डेमैग्राफिक रिकॉर्ड दर्ज होता है।

      आधार कार्ड में दर्ज आधार कार्ड प्राप्तकर्ता का पता महत्वूपर्ण भूमिका निभाता है। यदि आधार कार्ड में हमे अपने घर के पता का बदलाव करना है तो हमें कॉमन सर्विस सैंटर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब हम अपने मोबाईल से पता बदल सकते है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर एम आधार ऐप को डाऊनलोड करना होगा। जिसमें अपने पुराने पते के स्थान पर नए पते को दर्ज करके दोबारा से अपने आधार कार्ड को प्रिंट कर सकते हैं। पता बदलने के दौरान आपके द्वारा पहले से दर्ज मोबाईल पर ओटीपी आएगा। इसी के आधार पर नई अपडेट आधार कार्ड में की जा सकेगी। एम आधार ऐप देश की विभिन्न भाषाओं में है। हिंदी व अग्रेंजी के अलाव अन्य भारतीय भाषाओं में अपडेट इस ऐप के माध्यम से संभव हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।