हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें ऑस्ट्रेलिया म...

    ऑस्ट्रेलिया में लुप्तप्राय: सूची में दर्ज हुए कोआला

    koala

    कैनबरा (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित कोआला को लुप्तप्राय सूची में शामिल कर दिया है। पर्यावरण मंत्री सुसान ले ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने संकटग्रस्त प्रजाति समिति की सिफारिश पर ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र न्यू साउथ वेल्स और क्वीनंसलैंड में कोआला आबादी की स्थिति को देखते हुए उसे लुप्तप्राय घोषित कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह 10 साल बाद हुआ है, इससे पहले कोआला को पहली बार भूमि समाशोधन के परिणामस्वरूप कमजोर प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। सरकार द्वारा प्रजातियों की मदद के लिए पांच करोड़ आॅस्ट्रेलियाई डॉलर (3.57 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की रकम जारी करने के हफ्तों बाद यह घोषणा की गई है। पर्यावरण समूहों ने वर्ष 2019-20 में जंगल में लगी भीषण आगे के बाद से कोआला को लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए अभियान चलाया है, इसमें करीब 60,000 कोआला प्रभावित हुए थे या मारे गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here