हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home चंडीगढ़ कोलकाता हत्या...

    कोलकाता हत्याकांड: प्रदेश भर में बंद रही ओपीडी

    Chandigarh News
    Chandigarh News: कोलकाता हत्याकांड: प्रदेश भर में बंद रही ओपीडी

    केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं, भटकते रहे मरीज | Chandigarh News

    • दोषियों को कम से कम फांसी की सजा की मांग की | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदेश भर के डॉक्टरों ने हड़ताल कर रोष जाहिर किया। डाक्टरों ने दोषियों को कम से कम फांसी की सजा की मांग की। सरकारी अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं बहाल रही, जबकि ओपीडी को बंद रखा गया।

    पीसीएमएस एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने एक बयान में कहा कि इस घटना ने चिकित्सकीय बिरादरी को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को निर्णायक कार्रवाई करनी होंगी और चिकित्साकर्मियों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तुरंत एक समग्र ढांचा तैयार करना होगा। इस दौरान अन्य आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। Chandigarh News

    फरीदकोट के सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर नारेबाजी की। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। अमृतसर के सभी सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे, जिसके कारण डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में मरीजों को चेक नहीं किया गया। केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज किया गया।

    बरनाला में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों डॉ. कमलजीत सिंह बाजवा, डॉ. अंकुश जिंदल और सोहन सिंह माझी ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना से देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए आज देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते इस घटना को लेकर न्याय की मांग को लेकर सरकारी अस्पताल बरनाला के डॉक्टर भी आज हड़ताल पर हैं। इसके अलावा सभी आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। Chandigarh News

    उन्होंने कहा कि केवल आपातकालीन सेवाएं चल रही हैं, जबकि अस्पताल में ओपीडी को बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें न्याय काफी देरी से मिलता है, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बैठकों के दौरान भी हम सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे को प्राथमिकता में रखते हैं, क्योंकि कई अस्पतालों में महिला डॉक्टर रात में अकेले ड्यूटी पर होती हैं और उनकी सुरक्षा अनिवार्य है। उन्होंने इस घटना के दोषियों को कम से कम फांसी की सजा देने की मांग की।

    लुधियाना में ओपीडी ब्लॉक को लगाया ताला | Chandigarh News

    लुधियाना सिविल अस्पताल में शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने ओपीडी ब्लॉक को ताला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ओपीडी बंद होने से मरीज काफी परेशान हैं। मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी।

    यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 78वें आज़ादी दिवस पर मानसा में फहराया राष्ट्रीय झंडा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here