हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    ‘किसी भी कीमत पर बख्शे नही जाएंगे नशे के सौदागर’

    Kairana News
    Kairana News: 'किसी भी कीमत पर बख्शे नही जाएंगे नशे के सौदागर'

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने गांव इस्सापुर खुरगान, दभेड़ी खुर्द व बसेड़ा के ग्रामीणों के साथ की बैठक | Kairana News

    • ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने व आपसी सौहार्द बरकरार रखने की अपील

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने खादर क्षेत्र के तीन गांवों के ग्रामीणों के साथ में बैठक आहूत की। इस दौरान उन्होंने लोगो से ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा आपसी सौहार्द को बरकरार रखने की अपील की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि नशे की तस्करी करके समाज को खोखला करने वाले व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। Kairana News

    गुरुवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान, बसेड़ा व दभेड़ी खुर्द में ग्रामीणों के साथ में बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ में संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्यता पैदा करने का कार्य करते है। ऐसे लोगो का सामाजिक स्तर पर बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने आगामी दिनों में होने जा रहे ईद-उल-अजहा के त्योहार को कानून के दायरे में रखकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। Kairana News

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नशे का दानव समाज की जड़ों को खोखला करने का कार्य कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसकर अपने आपको बर्बाद कर रही है। ऐसे में समाज को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने स्वार्थसिद्धि के लिए नशे के सौदागरों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। इस तरह के धंधे में लिप्त लोग अपनी आदतों से बाज आये, वरना उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई रहम नही दिखाया जाएगा। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा