कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। विगत 25 मार्च को शबनम निवासी ग्राम भूरा पर गांव के ही इंतजार ने मारपीट करके जान से मारने की नीयत से हमला किया था, जिसके सम्बन्ध में कैराना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले की घटना में नामजद आरोपी इंतजार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Kairana News
यह भी पढ़ें:– डीके कॉन्वेंट स्कूल में स्काउट्स-गाइड्स के त्रिदिवसीय शिविर का शुभारंभ















