हमसे जुड़े

Follow us

17.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटी के जन्म ...

    बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

    दंपत्ति मनीष इन्सां और जसप्रीत कौर इन्सां ने बेटी के जन्म पर मनाई खुशी

    नरवाना। (सच कहूँ/राहुल) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को आगे बढ़ाते हुए नरवाना के हनुमान नगर में बेटी के जन्म पर बेटों की तरह ही जलवा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान नगर नरवाना निवासी मनीष इन्सां ने कहा कि जब उन्हें पता चला की पत्नी जसप्रीत कौर इन्सां ने बेटी को जन्म दिया है, उस वक्त घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसी खुशी में जब जलवा पूजन रस्म अदा करने का समय आया तो बेटी को जन्म देने वाली मां जसप्रीत कौर इन्सां ने भी जलवा पूजन की रस्म डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए निभाई। दादा महावीर कलेर ने कहा कि वह बेटी को भी बेटों के समान तवज्जो देते हैं।

    यह भी पढ़ें:– बंबीहा गैंग की धमकी पर अलर्ट हुई करनाल पुलिस

    बेटे मनीष ने जो ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन करके जो खुशी मनाई है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने साबित कर दिया है कि आज लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं है। इसलिए पोत्री के जन्म की खुशियां भी समान रुप से मनाई है। इस मौके पर माता रामरत्ती इन्सां, भाई विक्रम कलेर, भाभी गगनदीप कलेर, कार्तिक, कीर्ति, अनीता, संतरों और पारिवारिक सदस्यों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here