हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा कांग्...

    हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के बाद कुलदीप बिश्नोई का छलका दर्द, कहा-निर्णय ठीक नहीं

    Hisar News
    लांधड़ी टोल हटाने के लिए नितिन गडकरी को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा। कल ही हरियाणा कांग्रेस का नया प्रधान उदयभान को बनाया था। अभी कुछ ही घंटे हुए थे कि कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर हरियाणा कांग्रेस की राजनीति में भूचाल ला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर वो राहुल गांधी से जवाब मांगेगे। उसके बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।

    आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपने लिए पिच तैयार करने में जुटे हुए थे। लेकिन हाईकमान ने बिश्नोई को अनसुना करते हुए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बात मान ली जिसके बाद बिश्नोई के समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि साथियों आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूं। आपका अपार प्यार देखकर मैं अत्यंत भावुक हूं। आपकी तरह गुस्सा मुझे भी बहुत है। लेकिन मेरी सबसे प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल गांधी से जवाब ना मांग लूं हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेहै है तो संयम रखें।

    प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे कुलदप बिश्नोई

    प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में पहले कुलदीप बिश्नोई का भी नाम था। इसके लिए वह और उनके समर्थक जोरदार पैरवी कर रहे थे, कुलदीप बिश्नोई इस सिलसिले में पिछले कुछ दिनों में कई बार राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं, लेकिन अध्यक्ष के पद पर हुड्डा गुट भारी पड़ गया और उनके नजदीकी उदयभान को राज्य का मुखिया बना दिया गया। इस नियुक्ति पर कुलदीप बिश्नोई ने गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह इसको लेकर राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अब राज्य में हुड्डा गुट का प्रभाव पार्टी पर बढ़ेगा।

    कल ही उदयभान को हरियाणा कांग्रेस की मिली कमान

    कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए देश की राजनीति में आयाराम-गयाराम कहावत के जनक रहे गयालाल के बेटे उदयभान को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी है। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा का इस्तीफा पार्टी ने मंजूर कर लिया है। हरियाणा में उदयभान पार्टी का दलित चेहरा हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताए जाते हैं। वहीं चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जीतेंद्र कुमार भारद्धाज और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। उदयभान, जिन्हें हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है, वे हरियाणा की राजनीति में आया-राम गया राम कहावत के जनक रहे गयालाल के बेटे हैं।

    उदयभान अनुसूचित समुदाय से आते हैं। उदयभान पहली बार 1987 में हस्सनपुर आरक्षित सीट से विधायक बने। उस समय उन्होंने लोकदल की टिकट पर कांग्रेस के छोटेलाल को 4472 वोटों के अंतर से हराया। 1991 के चुनाव में उदयभान महज 835 वोटों के अंतर से कांग्रेस के रामरतन से चुनाव हार गए। इसके बाद 1996 में उदयभान लोकदल के जगदीश कुमार से 5570 वोटों से चुनाव हारे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here