हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश कांग्रेस ने ल...

    कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    Kumari Selja candidate from Ambala

    रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा व अम्बाला से कुमारी शैलजा उम्मीदवार घोषित

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 18 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी इसके साथ ही पार्टी के अब तक घोषित उम्मीदवारों का आंकड़ा 404 तक पहुंच गया है। पार्टी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा में छह, मध्य प्रदेश में तीन और उत्तर प्रदेश में नौ उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।

    सरसा से अशोक तंवर उम्मीदवार घोषित

    हरियाणा में पार्टी ने अंबाला सुरक्षित सीट से कुमारी शैलजा, सिरसा सुरक्षित से अशोक तंवर, रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा, भिवानी महेन्द्रगढ से सुश्री श्रुति चौधरी, गुडगांव से कप्तान अजय यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश की भिंड सुरक्षित सीट से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह और धार अनुसूचित जनजाति सुरक्षित सीट से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश में मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से रामशंकर भार्गव के स्थान पर आर के चौधरी को टिकट दिया गया है। अंबेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद , गोंडा से श्रीमती कृष्णा पटेल , बस्ती से राज किशोर सिंह , सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देववृत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा, चंदौली से श्रीमती शिव कन्या कुशवाहा और भदोही से रमाकांत यादव को टिकट दिया गया है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।