हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मजदूर व किसान...

    मजदूर व किसान संगठनों ने घर की कुर्की को रूकवाया

    Barnala News
    Barnala News : मजदूर व किसान संगठनों ने घर की कुर्की को रूकवाया

    आईडीबीआई बैंक करने आया था कुर्की | Barnala News

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: बरनाला के पत्ती रोड पर शुक्रवार को एक गरीब परिवार के घर की कुर्की को मजदूर व किसान संगठनों ने विरोध करके रूकवा दिया। इस घर की कुर्की आईडीबीआई बैंक द्वारा की जानी थी। इस मौके मजदूर अधिकार आंदोलन पंजाब के नेता कामरेड लाभ सिंह अकलिया और भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के ब्लॉक अध्यक्ष बलोर सिंह छन्ना ने कहा कि गली नंबर 6 पत्ती रोड पर दलित गरीब परिवार की अनुराधा पत्नी बसंत कुमार के मकान को कुर्क करने के लिए बैंक और प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया था। Barnala News

    उक्त संगठन पहले की तरह अब कुर्की टीम के विरोध की तैयारी कर चुके हैं। सुबह से ही संगठित कार्यकर्ताओं ने पूरी भागीदारी के साथ धरना शुरू कर दिया और बैंक व प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार ने करीब दस साल पहले 6 लाख 61 हजार रुपए का कर्ज लिया था, जिसमें से करीब 10 लाख रुपए चुका दिए गए हैं। लेकिन अभी भी बैंक 11 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

    किसान नेताओं ने यह भी कहा कि परिवार के प्रमुख बसंत कुमार की मौत कोरोना महामारी के दौरान हो गई थी। परिवार का अब आय का कोई साधन नहीं है। इसके बाद बैंक का पैसा भुगतान नहीं हो सका। संगठनों ने ऐलान किया कि इस पीड़ित परिवार के घर की कुर्की किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। Barnala News

    यह भी पढ़ें:– Vigilance Raid: सिविल अस्पताल बरनाला में विजीलेंस टीम की रेड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here