हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Diwali Bonus ...

    Diwali Bonus 2023: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

    Diwali Bonus 2023
    Diwali Bonus 2023: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

    Diwali Bonus 2023:मोदी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को गैर उत्पादकता से जुड़े बोनस यानी नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2022-23 के लिए इस बोनस की गणना के लिए अधिकतम सीमा सात हजार रुपये तय की है।

    Haryana News: हरियाणा में हजारों कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, मनोहर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    Diwali Bonus 2023
    Diwali Bonus 2023: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी एक आॅफिस आॅर्डर में वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट आॅफ एक्सपेंडिचर की ओर से दी गई है। उन्होंने कहा कि लेखा वर्ष 2022-23 के लिए तीस दिनों की सैलरी के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस ग्रुप सी में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को दिया गया है व ग्रुप बी के सभी नॉन गजटेड कर्मचारी, जो किसी भी उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

    इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस | Diwali Bonus 2023

    आपको बता दें कि मोदी सरकार के अंतर्गत आने वाले ग्रूप बी व ग्रूप सी में आने वाले नॉन गजटेड कर्मचारी को भी बोनस मिलता है। वहीं Adhoc Bonus का फायदा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों व आर्म्ड फोर्सेस को भी दिया जाता है। इस बोनस में तीस दिन की सैलरी के बराबर पैस मिलता है।

    ये भी मिल सकता है तोहफा

    वहीं बताया जा रहा है कि मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को एक ओर बड़ा तोहफ दे सकती है। जी हां सरकार कर्मचारिों की महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। उम्मीद जताई जारही है कि डीए में चार फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here