हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान वन क्षेत्रों ...

    वन क्षेत्रों के बाहर हरियाली बढ़ाने को जिले में लगाए जाएंगे 13.57 लाख पौधे

    Tree Plantatio

    श्रीगंगानगर वन मण्डल के अधीन 21 नर्सरियों में विकसित किए गए हैं पौधे

    श्रीगंगानगर। Tree Plantation: राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2023-24 में राजस्थान में वन के बाहर पेड़ योजना (TOFR) की घोषणा की गई है। इसके तहत जिले में 13.57 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उपवन संरक्षक श्री सुरेश कुमार आबुसरिया ने बताया कि योजना के तहत वन क्षेत्रों के बाहर हरियाली बढ़ाने के लिए वर्ष 2023-24 में विभिन्न विभागों, संस्थाओं तथा नागरिकों के सहयोग से श्रीगंगानगर जिले में 13.57 लाख पौधे लगाये जायेंगे। योजनान्तर्गत श्रीगंगानगर वन मण्डल के अधीन 21 नर्सरियों द्वारा 6 माह के 5.30 लाख और 12 माह के 8.20 लाख पौधे विकसित किए गए हैं।
    उन्होंने बताया कि नगर निगम/परिषद/पालिकाओ हेतु लक्ष्य 3 लाख है

    । इसी तरह पंचायतों/पंचायत समितियों हेतु लक्ष्य 2.50 लाख और परिवारों के लिए 8 लाख है। परिवारां को वितरण करने के लिए नियम पौधो के अधिकतम 10 प्रतिशत तक के पौधे राजकीय विभागों/कम्पनियों को मांग अनुसार वितरित करने के लिए श्रीगंगानगर जिला कलक्टर अधिकृत रहेंगे। परिवारों के वितरण हेतु रखे पौधों में से अधिकतम 10 प्रतिशत पौधे निजी कम्पनियों/स्वयसेवी सस्थाओं/चेरिटेबल संस्थाओं इत्यादि को मांग अनुसार वितरित करने के लिए श्रीगंगानगर जिला कलक्टर अधिकृत रहेंगे। Tree Plantatio

    यह भी पढ़ें:– कृषि कार्यों में लाभदायक किसान क्रेडिट कार्ड

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष से अब ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भी पौधों की खरीद की जा सकेगी। पौधों की मांग ऑनलाईन प्रस्तुत करने के लिए संस्था/व्यक्तिगत लाभार्थी द्वारा FMDSS PORTAL का प्रयोग करना होगा। FMDSS PORTAL पर Forest Nurseries क्लिक करके, जिला नर्सरी एवं प्रजाति का चयन करना होगा। उपलब्धतानुसार पौधों की संख्या अंकित करें तथा Cart पर मात्रा अंकित करने Check Out बटन दबायें। तत्पश्चात भुगतान करने के लिए SSO ID के माध्यम से Login करें। Tree Plantatio

    सफलतापूर्वक भुगतान के पश्चात् भुगतान की ऑनलाईन रसीद उपलब्ध होगी। भुगतान रसीद एवं पहचान प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर संबंधित नर्सरी वांछित पौधों का 7 दिन के भीतर प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समाधान हेतु ईमेल अथवा टेलीफोन नम्बर 0141-2921602 पर सम्पर्क या संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। 1 जुलाई, 2023 से पौधों का वितरण आरंभ हो चुका है।Tree Plantatio

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here