हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home कैथल अप्रैल 2026 स...

    अप्रैल 2026 से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण

    Kaithal News
    Kaithal News: अप्रैल 2026 से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण

    जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने ली जिला के अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर बुधवार को जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें उन्होंने जनगणना के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और विस्तृत गाइडलाइन साझा की। इस मौके पर जिले के जनगणना नोडल अधिकारी एवं सीटीएम गुरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    निदेशक ललित जैन ने बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से ऑनलाइन और ऐप आधारित होगी। यह एक बड़ा बदलाव है, जो प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और त्वरित बनाएगा। अधिकारियों को नई तकनीक और प्रक्रियाओं को समझने और लागू करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल, सुपरवाइजर ज्योति राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    पहला चरण अप्रैल 2026 में | Kaithal News

    निदेशक ललित जैन ने बताया कि जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों इस महत्वपूर्ण चरण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें। पहले चरण में प्रमुख रूप से मकानों की सूची बनाना और नागरिक रजिस्टर को अपडेट करना शामिल हो सकता है। वहीं दूसरा चरण फ़रवरी-मार्च 2027 से शुरू होगा। जिसमें नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी भर सकते हैं।

    जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर किए जाएंगे आयोजित

    निदेशक ललित जैन ने बताया कि सभी तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व सचिव चार्ज ऑफिसर होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का व्यापक और गहन प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, खासकर ऑनलाइन और ऐप-आधारित डेटा संग्रह पर। जनगणना के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आई सी ई (सूचना, संचार और शिक्षा) गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें:– Mongolia: मंगोलिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली लौटी एयर इंडिया की विशेष उड़ान