हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Haryana Ring ...

    Haryana Ring Road: हरियाणा के इस जिले की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान, सरकार ने 250 करोड़ रुपये की राशि की जारी, इनको मिलेगा फायदा

    Haryana Ring Road
    Haryana Ring Road: हरियाणा के इस जिले की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान, सरकार ने 250 करोड़ रुपये की राशि की जारी, इनको मिलेगा फायदा

    Haryana Ring Road: सच कहूँ/देवीलाल बारना चंडीगढ़। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए कुरुक्षेत्र में रिंग रोड की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसकी डीपीआर लगभग तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की , जिससे धर्मनगरी को नया स्वरूप मिल रहा है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गीता की जन्मभूमि कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और इसी पर कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अनेक कार्यों को अमलीजामा पहनाया है। आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में न केवल देश से बल्कि विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक, सैलानी व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

    Women’s World Cup trophy: इंडिया टीम से वापस ली जाएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी!, जानें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा

    धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाने की कवायद | Haryana Ring Road

    उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। ज्योतिसर में महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। 25 नवंबर को हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे है, उस दिन वे अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं। पर्यटन को बढावा देने के लिए भारत सरकार की परियोजना कृष्णा सर्किट के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र अब सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर में पिंजौर गार्डन के जीर्णोद्धार के साथ टिक्कर ताल का भी सौंदर्यीकरण करने की योजना पर सरकार काम कर रही है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत थीम पर धर्मनगरी सज रही है, मुख्य चौराहों का नामकरण महाभारत के पात्रों के नाम पर किया जा रहा है। पूरे शहर में महाभारत कालीन चित्रकारी करवाई जा रही है। इससे आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक उस युग की रोचक घटनाओं को जीवंत रूप में अनुभव करेंगे।